Healthy Life Style

family lifestyle essay,family lifestyle definition,healthy,family lifestyle,family lifestyle photography,healthy lifestyle,describe your family lifestyle,family life cycle >family lifestyle changes

Breaking News

Responsive Ads Here
Showing posts with label Health Tips. Show all posts
Showing posts with label Health Tips. Show all posts

Tuesday, 21 April 2020

खाली पेट लहसुन खाने से होते हैं ये फायदे

खाली पेट लहसुन खाने से होते हैं ये फायदे

लहसुन शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती है। वहीं खाली पेट लहसुन खाने के कई फायदे हैं। अगर आपके पेट में गैस हो रही है तो आप लहसुन को भूनकर खा सकते हैं, इससे आपको फौरन राहत मिलती है। तो आइए आज हम आपको खाली पेट लहसुन खाने के फायदे बताते हैं।
लहसुन खाने से आपका ब्लड प्रेशर नहीं बढ़ता 
रोजाना खाली पेट लहसुन खाने से आपका ब्लड प्रेशर नहीं बढ़ता है। लहसुन  में कुछ ऐसे गुण होते हैं जो । आपको हाई बीपी की समस्या में आराम दिलाते हैं।  इसलिए आप सुबह खाली पेट लहसुन जरुर खाएं।
दिल से संबंधित समस्याओं के खतरे को कम करता है लहसुन
दिल से संबंधित समस्याओं को भी लहसुन कम करता है, इसलिए रोज सुबह लहसुन खाएं। आप शहद के मिश्रण के साथ लहसुन खा सकते हैं, तो इससे आपरा ब्लड का संतुलन सही रहता है।
पेट की  समस्याओं के लिए बेहद फायदेमंद है लहसुन
लहसुन खाने से पेट की समस्याओं में आराम मिलता है। लहसुन आपका पाचन, कब्ज और गैस जैसी समस्याओं से राहत देने में मदद करता है।
लहसुन खाने से आपकी भूख भी खुलती है
वहीं लहसुन खाने से आपकी भूख भी खुलती है। वहीं लहसुन से आपको सर्दी-खांसी से लेकर वायरल तक का जोखिम कम रहता है।

इम्युनिटी बढ़ाने के लिए स्वस्थ जीवन शैली अपनाएँ - Adopt healthy living strategies to Increase Immunity In Hindi

इम्युनिटी बढ़ाने के लिए स्वस्थ जीवन शैली अपनाएँ - Adopt healthy living strategies to Increase Immunity In Hindi
इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए सबसे पहले आप स्वस्थ जीवनशैली को चुने। इम्युनिटी बढ़ाने के लिए कुछ सामान्य स्वास्थ्य-संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करना ज़रूरी है। प्रतिरोधक क्षमता के साथ साथ आपके शरीर के हर हिस्से भी इन सुझावों की मदद से बेहद तरीके से कार्य करना शुरू कर देंगे।
सुझाव इस प्रकार हैं जैसे -
  1. धूम्रपान न करें। (और पढ़ें - धूम्रपान छोड़ने के लिए घरेलू उपचार)
  2. पोषित सब्ज़ियां, फल, साबूत अनाज और कम संतृप्त वसा वाला आहार खाएं।
  3. रोज़ाना व्यायाम करें।
  4. अपने वजन को संतुलित रखें।
  5. अपने ब्लड प्रेशर को सामान्य रखें।
  6. अगर आप शराब पीते हैं तो उसका सेवन कम से कम करें।
  7. पूर्ण तरीके से नींद लें।
  8. खाना खाने से पहले अपने हाथों ज़रूर धोएं।
  9. खाना बनाने से पहले सब्ज़ियों को अच्छी तरह से धो लें जिससे कि आपको किसी भी तरह का संक्रमण न हों।
  10. नियमित रूप से अपनी चिकित्सीय जांच ज़रूर करवाएं।
इन पोषक तत्वों को भोजन में शामिल कर के बढ़ाये अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता - Add these nutrient to improve your immunity in your diet In Hindi
हमारे भोजन में शामिल कुछ पोषक तत्वों से इम्यून सिस्टम को सुधारा जा सकता है। 
विटामिन A & E- विटामिन A एवं विटामिन E एक प्रकार के शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो इंफ्लमैशन (सूजन) को रोकते है साथ शरीर में रोगों से लड़ने वाले कोशिकाओं को बढ़ाते है।
विटामिन A के लिए इन भोज्य पदार्थों का सेवन करें-
  • सब्जियाँ जैसे- गाजर, पीले व लाल शिमला मिर्च, कद्दू, शकरकंद 
  • फल जैसे- आम, खुबानी, संतरा, पपीता, खरबूजा, चकोतरा
  • डेयरी उत्पाद जैसे- दूध और दूध से बने पदार्थ जैसे पनीर, दही आदि
विटामिन E
  • खुबानी, कीवी, बादाम, मूंगफली, हेज़लनट्स, चिलगोज़े (पाइन नट्स), जैतून, सूरजमुखी के बीज, कद्दू के बीज
  • वनस्पति तेल जैसे गेहूं के बीज का तेल, सूरजमुखी का तेल, सोयाबीन का तेल, बादाम का तेल 
  • सरसो एवं शलगम का साग, ब्रोकोली, कद्दू
विटामिन C- विटामिन सी में एंटीऑक्सिडेंट मौजूद होते हैं जो फ्री रेडिकल्स के कारण शरीर को होने वाले क्षति एवं संक्रमण से भी बचाते हैं । विटामिन सी युक्त भोज्य पदार्थ हैं-
  • फल जैसे- नींबू, संतरा, अंगूर, पपीता, स्ट्रॉबेरी, आंवला 
  • सब्जियां जैसे- ब्रोकोली, हरी मिर्च, लाल व पीली शिमला मिर्च, टमाटर
विटामिन D - कई रिसर्च से पता चला है कि विटामिन डी वायरल संक्रमण एवं श्वांस सम्बन्धी संक्रमण को रोकने में लाभदायक साबित होता हैं ।इसके लिए इनका सेवन करें-
  • मशरूम
  • विटामिन डी फोर्टिफिकेशन वाले भोज्य पदार्थ  
  • सूर्य की रौशनी में बैठें 
आयरन (लौह तत्व)-  आयरन की कमी से इम्यूनोकोम्प्रोमाइज़ की स्थिति आ जाती है, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता की कमी हो जाती है। अतः अपने भोजन में आयरन ( लौह तत्व) की मात्रा भरपूर रखें । इसके लिए इन भोज्य पदार्थों का सेवन करें-
  • कम वसा वाला मांस या चिकन, 
  • पालक, ब्रोकोली, सलाद पत्ता 
  • साबुत अनाज, सेम, मटर, अंकुरित फलियां
  • गुड़, खजूर
  • खाना पकाने के लिए लोहे के बर्तन का उपयोग करें
सेलेनियम- इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को फ्री रेडिकल्स से प्रभाव एवं शरीर को रोगो के संक्रमण से बचाते  हैं। इनके लिए ये भोज्य पदार्थों का सेवन करें-  
  • टूना मछली , झींगा,  चिकन
  • केले
  • चावल, पुरे गेहूं की बनी रोटी या ब्रेड 
  • आलू, मशरूम
  • चिया सीड्स 
ज़िंक- ये श्वेत रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने  में मदद करता है, जो संक्रमण से बचाव करतें है। इनके लिए खाएं-
  • सीफ़ूड जैसे केकड़ा, सीप और झींगा मछली
  • लाल मांस, चिकेन और अंडा
  • दूध व दूध से बने पदार्थ
  • छोले व अन्य फलियां
  • नट्स एवं बीज जैसे- बादाम, मूंगफली, चिलगोज़े ( पाइन नट), तिल के बीज, कद्दू के बीज
प्रोबायोटिक-  प्रोबायोटिक्स यानि गट बैक्टीरिया, ये वो बैक्टेरिया हैं जो पाचन तंत्र को उत्तम बनाए रखने और प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में मदद करते है। प्रोबायोटिक्स के लिए आप इनका सेवन करें-
  • डेयरी आधारित उत्पाद- दूध, पनीर, दही, दूध पाउडर, छाछ, याकुल्ट, काफिर
  • सोया दूध और उसके उत्पाद
  • किमची, प्रोबायोटिक्स से युक्त अनाज और नुट्रिशन बार 
ओमेगा ३- ये प्रोबायोटिक्स के कार्य को प्रभावी बनाते है, जिससे हमारा पेट स्वस्थ रहे एवं इम्यून सिस्टम मजबूत बन सके। इसके लिए-
  • मछली का तेल
  • चिया सीड्स, अलसी के बीज और अखरोट 
  • अलसी का तेल और सोयाबीन का तेल
  • ओमेगा ३ फोटिफाइड किये अनाज, जूस, दूध और सोया पेय


रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए खाएं संतुलित आहार - Eat balanced meal to boost your Immunity In Hindi
संतुलित आहार - अपने आहार में इन खाद्य पदार्थों को शामिल करने के अलावा, संतुलित आहार लेना और प्रतिदिन पर्याप्त ऊर्जा लेना अति आवश्यक है जिससे आप अपनी दैनिक पोषक तत्वों की आवश्यकताओं को पूरा कर पाएं । इससे पोषण सम्बन्धित कमियों से बचने में मदद मिलेगी और प्रतिरक्षा तंत्र को उत्तम बनाने में मदद मिलेगी। आपके संतुलित आहार के लिए भोजन में साबूत अनाज, छिलके वाली दाल,रंगबिरंगी सब्जियां एवं फल शामिल करें  दूध या दूध से बने पदार्थ नियमित अंतराल पर हों । उत्तम गुणवत्ता के वसा का प्रयोग करें , साथ थोड़ी मात्रा में बादाम, अखरोट या मूंगफली भी शामिल करें   २-३ लीटर पानी रोज पीएं.
  1. इम्यून सिस्टम को सुधारने वाले पेय पदार्थ - Health drinks to improve your Immune system In Hindi
  2. रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए लहसुन खाएं - How To Eat Garlic For Immunity In Hindi
  3. प्रतिरोधक क्षमता बूस्टर भोजन है अलसी - Flaxseed For Immune System In Hindi
  4. शरीर में प्रतिरोधक क्षमता विकसित करे ग्रीन टी - Green Tea For Immunity In Hindi
  5. मसाले व हर्ब्स से कैसे सुधारे इम्यून सिस्टम? - How to improve your immunity with spices and herbs In Hindi?
  6. रोग प्रतिरोधक शक्ति लिए हल्दी खाएं - Turmeric Powder For Immunity In Hindi
  7. प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार के लिए दालचीनी - Cinnamon For Immune System In Hindi
इम्यून सिस्टम को सुधारने वाले पेय पदार्थ - Health drinks to improve your Immune system In Hindi
हल्दी वाला दूध इसे “गोल्डन मिल्क” भी कहते हैं या हल्दी की चाय अपने भोजन के बीच में लेने की कोशिश करे। इसके अलावा ग्रीन टी के साथ अन्य किसी मसाले (काली मिर्च, अदरक, इलायची, लौंग) को डाल कर ले सकते हैं।  इससे आप एक साथ २ पोषक तत्वों का सेवन कर पाएंगे। इन मसालों में  उपस्ठित फ्लैवोनॉइड आपके इम्यून सिस्टम को बढ़ाने में काफी लाभदायक होते हैं।
रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए लहसुन खाएं - How To Eat Garlic For Immunity In Hindi
लहसुन हमारी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों में से एक माना जाता है। लहसुन एंटी-ऑक्सीडेंट (anti-oxidant) से भरपूर तत्व है जो हमारे शरीर को कई प्रकार की बीमारियों से लड़ने की शक्ति देता है। इसके अलावा लहसुन में एल्सिन (allicin) नामक एक ऐसा तत्व होता है जो की शरीर को होने वाले कई प्रकार के संक्रमण और बैक्टीरिया से लड़ने की शक्ति देता है। लहसुन का इस्तेमाल करने से अल्सर और कैंसर जैसे रोगों से बचाव होता है।  
प्रतिरोधक क्षमता बूस्टर भोजन है अलसी - Flaxseed For Immune System In Hindi
अलसी हमारे शरीर के लिए बहुत अच्छा इम्युनिटी बूस्टर है। शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए इसमें बहुत से गुण होते हैं।आलसी का नियमित सेवन करने से शरीर को कई प्रकार के रोगों से छुटकारा मिलता है। अलसी में अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (alpha-linolenic acid), ओमेगा-3 (omega-3) और फैटी एसिड (fatty acid) होता है जो की हमारे शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। 
शरीर में प्रतिरोधक क्षमता विकसित करे ग्रीन टी - Green Tea For Immunity In Hindi
ग्रीन टी एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है इसलिए इसका प्रयोग शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढाने, वजन और मोटापे को कम करने में किया जाता है।  इसमें पॉलीफेनोल उपस्थित होता है जो शरीर को रोगो से लड़ने के लिए मजबूत बनाता है साथ ही इंफ्लमैशन को भी कम करता है। इसके साथ ही ये पाचन क्रिया एवं मस्तिष्क को भी ठीक कार्य करने में मदद करता है।
मसाले व हर्ब्स से कैसे सुधारे इम्यून सिस्टम? - How to improve your immunity with spices and herbs In Hindi?
काली मिर्च, मेथी दाना, हल्दी, अदरक, दालचीनी, इलायची, लौंग, ऑरेगैनो- इनमे मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में रोगो से लड़ने की क्षमता बढ़ाते हैं इनको चाय, काढ़ा, चटनी, सलाद के ऊपर डाल कर आदि तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं
रोग प्रतिरोधक शक्ति लिए हल्दी खाएं - Turmeric Powder For Immunity In Hindi
हल्दी एंटी-ऑक्सीडेंट (anti-oxidant) गुण से भरपूर होती है इसलिए यह एक अच्छी इम्युनिटी सिस्टम बूसटर कहलाती है। साथ ही हल्दी रक्त को शुद्ध करने और शरीर के रंग और रूप को सुधारने का काम भी करती है। हल्दी में मोजूद गुणों की वजह से यह शरीर को कैंसर से लेकर अल्जाइमर तक की गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करती है। इसके अलावा हल्दी में करक्यूमिन (curcumin) नमक तत्व शरीर के रक्त में शुगर के स्तर को नियंत्रित करता है, जिससे ग्लूकोस का मेटाबोलिज्म सही रह सके और व्यक्ति मधुमेह जैसी बीमारियों से दूर रह सके।
प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार के लिए दालचीनी - Cinnamon For Immune System In Hindi
दालचीनी में मोजूद एंटी-ऑक्सीडेंट (anti-oxidant) गुण खून को जमने से रोकने और हानिकारक बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकने में मदद करतें है। साथ ही दालचीनी शरीर के ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित करती है।
प्रतिरोधक क्षमता के लिए व्यायाम है कितना ज़रूरी - Exercise for immune system In Hindi
स्वस्थ जीवनशैली के लिए व्यायाम बहुत ज़रूरी है। यह हृदय, ब्लड प्रेशर, शरीर के वजन और विभिन्न प्रकार के बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। लेकिन क्या यह आपकी प्रतिरोधक क्षमता को प्राकृतिक तरीके से बढ़ाने में लाभकारी है? तो हम आपको बता दें जैसे आहार हमारे स्वास्थ्य में योगदान देता है वैसे ही व्यायाम भी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देने में मदद करता है। व्यायाम स्ट्रेस हॉर्मोस, कोर्टिसोल के स्तर को कम करने में मदद करता है, जो शरीर में ज्यादा होने पर इम्यून सिस्टम को कम करने लगता है। रोजाना व्यायाम कर के इस पर नियंत्रण रखा जा सकता है, इसके लिए- 
  • 30 मिनट की तेज पैदल चाल या दौड़
  • साइकिल चलाना या ट्रेकिंग करना
  • बच्चों या पालतू जानवरों के साथ खेलना
  • एरोबिक्स या ज़ुम्बा
  • नृत्य
  • योग
तनाव से प्रतिरोधक क्षमता पर पड़ता है प्रभाव - Stress affects immune system In Hindi
तनाव से दूर रहें- जैसा हमने अभी पढ़ा की तनाव के कारण जो होर्मोंस स्रावित होते हैं, वो इम्यून सिस्टम को कम करने का काम करते है। इसको रोकने के लिए रोजाना योग एवं ध्यान करें।  ७-८ घंटे की अच्छी नींद लें । किताबें पढ़ें, दोस्तों से-परिवार में बात करें। ज्यादा समस्या होने पर डॉक्टर से मिलें।

How To improve Our Immune system || Hamari immune system ko majbut kaise banaen



शरीर लगातार विभिन्न प्रकार की बीमारियों के वाहक जीवाणुओं के हमले झेलता रहता है। ये हमले नाकाम तभी हो सकते हैं जब हमारे शरीर का किला यानी हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो। इस किले को मजबूत करना कोई ज्यादा मुश्किल नहीं है। आइए देखते हैं कैसे : 

जल
यह प्राकृतिक औषधि है। प्रचुर मात्रा में शुद्ध जल के सेवन से शरीर में जमा कई तरह के विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। पानी या तो सामान्य तापमान पर हो या फिर थोड़ा कुनकुना। फ्रिज के पानी के सेवन से बचें।

रसदार फल 

संतरा, मौसमी आदि रसदार फलों में भरपूर मात्रा में खनिज लवण तथा विटामिन सी होता है। प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में ये महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आप चाहें तो पूरे फल खाएँ और चाहें तो इनका रस निकालकर सेवन करें। हां, रस में शकर या नमक न मिलाएं।

गिरीदार फल 
सर्दी के मौसम में गिरीदार फलों का सेवन फायदेमंद होता है। इन्हें रात भर भिगोकर रखने व सुबह चाय या दूध के साथ, खाने से आधे घंटे पहले लेने से बहुत लाभ होता है।

अंकुरित अनाज 
अंकुरित अनाज (जैसे मूंग, मोठ, चना आदि) तथा भीगी हुई दालों का भरपूर मात्रा में सेवन करें। अनाज को अंकुरित करने से उनमें उपस्थित पोषक तत्वों की क्षमता बढ़ जाती है। ये पचाने में आसान, पौष्टिक और स्वादिष्ट होते हैं।

सलाद
भोजन के साथ सलाद का उपयोग अधिक से अधिक करें। भोजन का पाचन पूर्ण रूप से हो, इसके लिए सलाद का सेवन जरूरी होता है। ककड़ी, टमाटर, मूली, गाजर, पत्तागोभी, प्याज, चुकंदर आदि को सलाद में शामिल करें। इनमें प्राकृतिक रूप से मौजूद नमक हमारे लिए पर्याप्त होता है। ऊपर से नमक न डालें।

चोकर सहित अनाज 
गेहूं, ज्वार, बाजरा, मक्का जैसे अनाज का सेवन चोकर सहित करें। इससे कब्ज नहीं होगी तथा प्रतिरोध क्षमता चुस्त-दुरुस्त रहेगी।

तुलसी
तुलसी का धार्मिक महत्व अपनी जगह है मगर इसके साथ ही यह एंटीबायोटिक, दर्द निवारक और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी फायदेमंद है। रोज सुबह तुलसी के 3-5 पत्तों का सेवन करें।

योग 
योग व प्राणायाम शरीर को स्वस्थ और रोगमुक्त रखने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। किसी जानकार से इन्हें सीखकर प्रतिदिन घर पर इनका अभ्यास किया जाना चाहिए।

हंसना जरूरी है
हंसने से रक्त संचार सुचारु होता है व हमारा शरीर अधिक मात्रा में ऑक्सीजन ग्रहण करता है। तनावमुक्त होकर हँसने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने में मदद मिलती है। 

Healthy Life Style

loading...